अवैध शराब पकड़ने गई आबकारी टीम पर हमला,इंस्पेक्टर और दो कॉन्स्टेबल घायल || SAGAR TV NEWS ||

 

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम भोगिया में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करना आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के लिए महंगा पड़ गया। जब वे कार्रवाई करने के लिए पहुंचे तो उन पर एक परिवार के सदस्यों ने पथराव कर दिया।

 

 

जिससे निरीक्षक सहित दो अन्य आबकारी आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक योगेन्द्र जायसवाल और अरविंद मिश्रा ने राम बाई पटेल के घर से 64 लीटर अवैध शराब जप्त की थी,

 

 

 

जब वे राम बाई के खिलाफ कार्रवाई कर उसे लेकर वापस लौट रहे थे। तभी राम बाई का पति रामकेस पटेल, लड़का राजू, राजू की पत्नी सहित अन्य रिस्तेदारो ने आबकारी टीम पर पत्थर से हमला कर दिया और राम बाई को छुड़ाकर ले गए।

 

 

 

इस हमले में निरीक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक योगेन्द्र जायसवाल और अरविंद मिश्रा को गंभीर चोटें आ गई। वहीं इस मामले में ब्यौहारी थाना प्रभारी समीर वारसी का कहना है कि आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों पर हमला करने वालों के खिलाफ मामला कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
14-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.