बीजेपी ने गाड़ी में लाठी-डंडे से मचा हड़कंप,विरोध प्रदर्शन कांग्रेस नेता जीतू,अजय सिंह राहुल

 

सतना के बिरसिंहपुर में कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की सभा के दौरान पुलिस और ब्राम्हण समाज के लोगों के बीच जमकर झड़प हो गई। पुलिस ने विरोध करने वालों को खदेड़ा और वाहनों को थाने ले आई।

 

 

वहीं, भीड़ थाने के सामने जमा हो कर एसडीओपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। मामला सतना जिले के बिरसिंहपुर से सामने आया है। बताया जा रहा है कि सीधी के पेशाब कांड के बाद प्रवेश शुक्ला का पूरा घर जमीदोज किए जाने के लिए अजय सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेता धरने पर बैठे थे। घर ढहा दिए जाने के बाद प्रवेश के बेगुनाह परिवार के सिर से छत छिन जाने से ब्राह्मण समाज मे आक्रोश गहरा गया था।

 

 

समाज के लोगों ने इसके लिए अजय सिंह को दोषी ठहराते हुए बिरसिंहपुर में उनके कार्यक्रम के विरोध का ऐलान किया और लोग सड़क पर उतरे। लेकिन इसमें कुछ भाजपाई भी शामिल हो गए। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष भी अपने समर्थकों के साथ चल पड़े।

 

 

पुलिस को इस तरह की तैयारियों की खबर लगी तो एहतियाती तौर पर वाहनो की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। इसी दौरान वाहनो से डंडे और पाइप निकलने लगे, तो पुलिस ने लोगों को तितर-बितर कर खदेड दिया। जांच पड़ताल के दायरे में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भी आए तो एसडीओपी से नोक झोंक हो गई। हालांकि उनकी गाड़ी में डंडे नहीं थे। हालांकि, पुलिस ने वाहनों को जप्त करके थाने ले गई है और सभी से पूछताछ की जा रही है।


By - sagar tv news
13-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.