सागर/सुरखी विधानसभा क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा पर गए 7 यात्री भूस्खलन में फंसे-परिवहन मंत्री ने की बात

भूस्खलन में फंसे सागर के
7 यात्री से परिवहन मंत्री ने की बात

 

सागर/सुरखी विधानसभा क्षेत्र से अमरनाथ यात्रा पर गए 7 यात्री भूस्खलन में फंसे-परिवहन मंत्री ने की बात

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर गए सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के 7 यात्री भूस्खलन में फंस गए हैं। वे घर लौटने के लिए परेशान हो रहे हैं। हालांकि उनको सुरक्षित श्रीनगर के पंथा चौक बेसकैंप में पहुंचाया गया है। वही, इस मामले की सूचना मिलते ही परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उनसे और श्रीनगर के अफसरों से बात कर उन्हें सुरक्षित वापस भेजने की बात की। बताया जा रहा है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राहतगढ़ से सत्येंद्र जैन, सतीश सैनी, राजकुमार चौरसिया, सौरभ चौरसिया, नरेन्द्र विश्वकर्मा, सत्येंद्र विश्वकर्मा और यशवंत कोरी बाबा अमरनाथ की यात्रा में गए हैं। बाबा के दर्शन करने के बाद वे यात्रा से लौट रहे थे। तभी रास्ते में भूस्खलन होने से वह फंस गए। श्रीनगर में फंसे यात्रियों ने सागर जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक से संपर्क किया। मामला सामने आते ही परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने श्रीनगर के अफसरों से बात कर सभी सातों यात्रियों को सुरक्षित मध्यप्रदेश वापस भेजने की व्यवस्था कराने की बात की। वे सभी यात्री सुरक्षित है। जो जल्द सागर लौटेंगे।


By - sagar tv news
13-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.