एमपी के तीर्थयात्रियों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार, मनाली बॉर्डर पर चार दिनों से फंसे
MP के यात्री मनाली बॉर्डर पर फंसे केंद्र और प्रदेश की सरकार से मदद की गुहार
एमपी के तीर्थयात्रियों ने सरकार से लगाई मदद की गुहार, मनाली बॉर्डर पर चार दिनों से फंसे
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के 12 तीर्थयात्री हिमाचल प्रदेश के मनाई-लेह मार्ग के बीच सरचू बॉर्डर पर पिछले चार दिनों से फंसे हुए हैं। वे अमरनाथ की यात्रा पर गए थे। बताया जा रहा है कि लैंड स्लाइड और बर्फबारी से रास्ता बंद हो गया है। आसपास के होटलों और ढाबों पर भी राशन खत्म हो गया है। जिससे उनके सामने परेषानी खडी हो गई है। इन सभी यात्रियों ने केन्द्रीय उद्यान मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्यप्रदेश शासन और केंद्र शासन से मदद की गुहार लगाईं है। यात्रियों का कहना है कि यहां प्रशासन कोई मदद नहीं कर पा रहा।