सागर-17 साल से फरार चल रहे 376 और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
सागर-17 साल से फरार चल रहे Rape और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
17 साल से फरार रेप और चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
रेप के मामले में 17 साल से और चोरी के मामले में 8 साल से फरार दो आरोपियों को सागर जिले की जैसीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें रेप का आरोपी मुंबई और भोपाल में मजदूरी कर फरारी काट रहा था। इस मामले में जैसीनगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी दयाचंद पर 2006 में धारा 363 और 376 का केस दर्ज किया गया था। लेकिन यह आरोपी फरार हो गया। इस बीच वह मुंबई और भोपाल में मजदूरी करता रहा। उसके परिवार में गमी होने पर वह अपने गांव आया और जानकारी मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वही, चोरी के मामले के आरोपी राहुल यादव 8 साल से फरार था, जिसे बीती रात घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि एसपी अभिषेक तिवारी के निर्देश पर बीती रात जैसीनगर थाना क्षेत्र में कॉम्बिग गस्त चलाई गई थी, जिसमें इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।