सीट बढाने की मांग को लेकर छात्र छात्राएं बैठे भूख हडताल पर || SAGAR TV NEWS ||

 

 

सागर जिले के बंडा में छात्र छात्राओं ने राजीव गांधी महाविद्यालय में सीटें बढ़वाने सीटें बढ़वाने को लेकर अब प्रदर्शन करने लगे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल पर छात्र छात्राएं बैठ गए। उनकी मांग है कि जब तक सीटें नहीं बढ़ाई जाती तब तक वो सभी भूख हड़ताल पर रहेंगे। छात्र छात्रों का कहना है। की वो गरीब परिवार के छात्र हैं। सीट न बढ़ाने पर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अगर सीट नहीं बढ़ती है। तो विद्यार्थी आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। जिसकी जवाबदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। उनका ये भी कहना है। की कॉलेज प्राचार्य इस बारे में निर्णय नहीं ले रहे हैं। बच्चों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। भूख हड़ताल के दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री खिलाफ नारेबाजी भी की। मामले में प्रभारी प्राचार्य एच एस गणवीर ने जानकारी दी।

 

 


By - Surya Kumar Dubey (Banda MP)
06-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.