परिवार पर काला साया बताकर तांत्रिक ने ऐंठे 35 लाख || SAGAR TV NEWS ||
एक परिवार ने घरेलू कलह दूर करने के लिए जादू-टोना का सहारा लिया। कलह तो दूर नहीं हुई, उल्टा 35 लाख रुपए गंवा बैठा। फर्जी तांत्रिक ने झाड़-फूंक, ग्रह दशा खराब होने, बीमारी और नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपए ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने तांत्रिक से रुपए वापस मांगे। तो तांत्रिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फर्जी तांत्रिक और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर उसे गिफतार कर लिया है। मामला जबलपुर जिले के आधारताल क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि आधारताल क्षेत्र में रहने वाले लियो प्रदीप जैकब की बहन ने कुछ साल पहले सुसाइड कर लिया था। उसके अकाउंट में लाखों रुपए थे। इसी को लेकर घर में कलह होने लगी। पारिवारिक कलह दूर करने के लिए उसने जादू टोने और झाड़-फूंक का सहारा लिया। इसी बीच उसे पता चला कि जावेद अली तांत्रिक है।
वह परेशानी दूर कर देगा। अगले ही दिन उसके पास पहुंचा। तांत्रिक जावेद ने घरेलू कलह दूर करने और उसकी नौकरी रेलवे में लगवाने की बात कही। लेकिन पैसा देना पड़ेगा। उसकी बातों में आकर उसने तांत्रिक को 5 लाख रुपए उसे दे दिए। करीब तीन महीने बाद भी कुछ नहीं हुआ। जब उसने तांत्रिक से पैसे वापस मांगे तो फिर उसने कहा कि तुम्हारी नौकरी की बात कम्पलीट हो चुकी है।
ऐसा लग रहा है कि कोई ग्रह दशा खराब चल रही है, जिसके कारण काम होते-होते रुक जाता है। पहले ग्रह दशा ठीक करना पड़ेगा, फिर काम हो जाएगा। तांत्रिक ने फिर उससे पूजा-पाठ के नाम पर 5 लाख रुपए मांगे। उसने तांत्रिक को 5 लाख रुपए दे दिए।
इस फर्जी काम में उसकी पत्नी नफीसा भी षामिल थी। बताया जा रहा है कि इस फर्जी तांत्रिक ने उससे करीब 35 लाख रुपए ऐंठ लिए। जब उसे पता कि उसे बेबकूफ बनाया जा रहा है तब उसने इस बात की षिकायत पुलिस ने की और पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।