जमीनी विवाद में चली गोली, कांग्रेस नेता ने गवाई जान || SAGAR TV NEWS ||

 

 

रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र के गहिलवार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें लाठी डंडे की मार से कांग्रेस नेता की मौत हो गई वहीं गोली लगने से एक अन्य युवक घायल हो गया है जिसका गंभीर अवस्था में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कांग्रेस नेता सुरेश तिवारी अपने घर में कुछ काम कर रहे थे। तभी परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे इस दौरान कांग्रेस नेता ने अपने घर में रखी पिस्टल को निकालकर फायर कर दिया जिसमें गोली एक युवक के पीठ पर लगी और वह घायल हो गया  दूसरे पक्ष के और लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने लाठी-डंडे के साथ कांग्रेस नेता सुरेश तिवारी के ऊपर हमला कर दिया जिसमें उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। और पांच आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

 


By - Arpit Panday (Rewa MP)
06-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.