सागर-राजघाट में पर्यटन को बढ़ावा देने 5 करोड़ के काम होंगे,सैलानियों को मिलेंगी यह सुविधाए

 

सागर में राजघाट के पास पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इसे विकसित किया जा रहा है इसके लिए पर्यटन मंडल द्वारा डीपीआर निर्माण के लिए निविदा स्वीकृत होने के बाद डीपीआर तैयार करने का काम शुरू हो गया है, 12 एकड़ की जगह में 5 करोड़ से सुविधाएं विकसित की जायेगी,

 

 

 

 

 

 


राजघाट डैम पर्यटन की दृष्टि से विकसित होने के बाद बरसात के समय इसकी भव्यता का आनंद 4 गुना हो जाएगा, साथ ही साल के बाकी दिनों में भी पर्यटकों के लिए यह अच्छा स्थान साबित होगा राजघाट पहुंचने वाले लोगों के लिए बोट राइडिंग तीरंदाजी वाटर स्कूटर जैसी सुविधाओं का आनंद लेने की व्यवस्था की जा रही है

 

 

 

 

 

 

 

 

जिसकी वजह से रोजगार के अवसर भी बनेंगे सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने साल 2021 मैं विधानसभा में राजघाट बांध में सैलानियों की संख्या को देखते हुए इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई थी जिसके बाद पर्यटन विकास मंडल के द्वारा यहां पर 5 करोड़ की लागत से रिसोर्ट का निर्माण करने की स्वीकृति दी है राजघाट से लगे 12 एकड़ की जगह पर निर्माण किया जाएगा

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
06-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.