महिला से ठगी करने वाले कैमरे में कैद, सोने की चेन और दो अगूंठी छीनी || SAGAR TV NEWS ||
मकरोनिया थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला से तीन बदमाशों ने झांसा देकर अपने जाल में फसाया। और उससे सोने की चेन और दो अंगूठियां छीन ली। और वहां से भाग गए। इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। बताया जा रहा है की टडा निवासी 62 वर्षीय महिला आशा जैन मकरोनिया में रहने वाले अपने दामाद के घर जा रही थी। तभी रास्ते में इन बदमाशों ने महिला को अपनी बांतो में फसाया और कहा की वह सोने के जेवर पहनकर वहां नहीं जाए इन्हे उतारकर अपने साड़ी के पल्लू से बाँध ले। जब महिला ने ऐसा किया तो उन्होंने मदद के नाम पर महिला को चकमा देकर सोने की चेन और अंगूठी छीन ली। महिला ने घर जाकर देकर तो उसके पल्लू से कंकड़ पथ्थर निकले। एडिशनल एसपी विक्रम सिंह का कहना है कि इस प्रकार की ठगी का मामला सामने आया है और इसका एक सुराग भी पुलिस के हाथ लगा है जल्द ही इन बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।