सागर-सीधी मामले से आक्रोशित होकर कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

 

 

सागर जिले के गढ़ाकोटा में युवक कांग्रेस रहली विधानसभा के द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया, इनका कहना है कि सीधी जिले के एक मानसिक विक्षिप्त आदिवासी युवक के ऊपर मुंह पर पेशाब करते हुए,एक लड़के ने वीडियो वायरल किया था

 

 

जोकि यह अमानवीय कृत्य करने वाला व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता और स्थानीय विधायक का पूर्व प्रतिनिधि बताया जा रहा है,जिसके द्वारा ये कृत्य किया गया है,इस घटना की पूरे प्रदेश में देश में और दुनिया में कठोर निंदा हो रही है,

 

 

 

इसी के विरोध में आज युवक कांग्रेस रहली विधानसभा के अध्यक्ष योगेश पटेल और सागर जिले के महासचिव शेख रिजवान के नेतृत्व में गढ़ाकोटा नगर में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन का कार्यक्रम रखा गया,

 

 

जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए भारी पुलिस बल के बीच काफी मेहनत मशक्कत के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए,पुतले को आग लगा दी,और आग के हवाले कर दिया

 

 

जो कांग्रेस की रहली विधानसभा अध्यक्ष योगेश पटेल ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर आदिवासी हमारे दलित भाई पिछड़ा वर्ग और सभी वर्गों के ऊपर दबंगों द्वारा और भारतीय जनता पार्टी के पल्लवित पोषित लोगों के द्वारा अमानवीय अत्याचार किए जा रहे हैं जिनकी हम घोर निंदा करते हैं बाईट

और यह अन्याय और अत्याचार युवक कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी जिला महासचिव शेख रिजवान ने कहा


By - SAGAR TV NEWS
05-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.