केदारनाथ धाम में प्रेमी प्रेमिका का खुल्लम खुल्ला रोमांस,वायरल वीडियो || STVN INDIA ||

 

लगातार चर्चाओं में रहे केदारनाथ मंदिर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर परिसर में खड़ी एक महिला अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती दिख रही है। वीडियो करीब 3 दिन पुराना बताया जा रहा है जिसमें महिला और उसके पुरूषमित्र दोनों पीले कपड़े पहने हुए दिख रहे हैं और महिला बड़े नाटकीय अंदाज में घुटनों के बल बैठकर अपने पुरूषमित्र से प्यार का इजहार करती है और उसे अगूंठी पहना देती है। उसके बाद दोनों गले मिलते दिखाई देते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


वीडियो में दिख रही महिला व्लॉगर विशाखा बतायी जा रही है। सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं ने इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ लोग जहां प्यार के इजहार को बहुत सुंदर बता रहे हैं, तो वहीं अन्य लोग धार्मिक स्थानों पर ऐसे कृत्यों को गलत ठहरा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि धार्मिक स्थल की एक गरिमा, मान्यताएं और परंपराएं होती हैं और श्रद्धालुओं को उसके अनुरूप ही आचरण करना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि समिति का काम मंदिर का प्रबंधन और उसके अंदर की व्यवस्थाएं देखने तक ही सीमित है और वीडियो मंदिर के बाहर का है। हांलांकि, उन्होंने कहा कि वह इस वीडियो के बारे में कानूनी राय लेंगे।

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
04-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.