उफनती नदी पार करके अपनी दुल्हन को विदा करके ले गया दूल्हा

 

 

 

प्रदेश में हो रही बारिश से न केवल जनजीवन प्रभावित हो गया है बल्कि नदी नाले भी उफान में है, लेकिन इन सबके बीच एक दूल्हे ने षादी की सारी रस्में निभाई और अपनी दुल्हन को विदा करके भी ले गया,

 

 

वह भी उफनती नदी पार करके और अपनी जान दांव में लगा के? यह रोचक मामला जबलपुर जिले से सामने आया है। जिसका वीडियो भी सोषल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है। दरअसल जबलपुर जिले के चरगवां गांव के रहने बाले मोहन पटेल की बारात नरसिंहपुर के नोन पिपरिया गांव के लिए गई थी।

 

 

लेकिन बारिश के चलते उस गांव का मुख्य मार्ग से संपर्क टूट गया। लेकिन इन सभी खतरों के बीच बारात और दूल्हे को दुल्हन के घर समय पर पहुंचना था, नहीं तो विवाह का शुभ मुहूर्त निकल जाता, फिर ऐसे में गांव के लोगों ने एक देसी जुगाड़ निकाला।

 

 

पुलिया के दोनो तरफ ट्रैक्टर की मदद से एक मोटी रस्सी को बांधा ओर तेज बहाव होने के बावजूद भी बरातियों और दूल्हे को दुल्हन के घर पहुंचने के लिए दूल्हे को कंधे में उठाया और रस्सी को पकड़कर नदी पार करा दी। इसी तरह कुछ लोगों ने दूल्हे से लेकर पंडित और तमाम बरातियों को एक एक करके नदी को पार करा कराया।

 

 

विवाह की सारी रस्में पूरी होने के बाद लोगों ने बारात और दूल्हा दुल्हन को भी इसी तरह नदी पार कराई। इसी दौरान किसी ने एक वीडियो बनाया और उसे सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। लेकिन सबसे बड़ी यह है कि पानी के तेज बहाव होने के चलते अगर कोई बड़ा हादसा हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता।


By - sagar tv news
03-Jul-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.