ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा बच्चे ने तोडा दम, 3 लोग घायल || SAGAR TV NEWS ||
बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के घुग्गी गांव में बीती रात एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे एक बच्चे ने दम तोड दिया, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को घोडाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार अशोक वरकडे, कविता वरकडे, मुन्नी बाई मर्सकोले और 9 साल का बच्चा अनुराग वरकडे खेत में मक्का की बोवनी कर वापस घर लौट रहे थे।
जब वे डेम के किनारे से निकल रहे थे, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे अनुराग वरकडे की जान चली गई, बाकी घायल हो गए। मौके पर पहुंची डायल-100 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।