सागर-सोने की मूर्ति समझकर आए थे बेचने, पुलिस ने दबोचा; मूर्ति बरामद की गई

 

 

सागर जिले की खुरई पुलिस ने जैन तीर्थंकर की मूर्ति बेचने आये दो चोरों को मूर्ति सहित गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चल सका कि चोरों ने भगवान शीतलनाथ की 6 इंच उंची मूर्ति कहां से चुराई है।

 

 

पुलिस इसकी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों आरोपी यह मूर्ति भोपाल से खुरई बेचने आये थे। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मूर्ति बेचने केवल एक ही युवक तोरण बाल्मीकि आया था।

 

जिसकी गिरफ्तारी के बाद उसने बताया कि उसे यह मूर्ति उसके दोस्त हमजा हसन ने दी थी। पुलिस टीम ने भोपाल जाकर हमजा हसन को भी गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अभी तक दोनों ने यह नहीं बताया कि उनके पास मूर्ति कहां से आई किस मंदिर की है।

 

फिलहाल पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।


By - sagar tv news
30-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.