भाजपा जिला अध्यक्ष बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सत्य बोलने की हिम्मत जुटाई || SAGAR TV NEWS ||
छतरपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लखन पटेल के बयान पर भाजपा जिला अध्यक्ष मलखान सिंह ने तंज सका है और कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष का धन्यवाद जिन्होंने सत्य बोलने की हिम्मत जुटाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ सहित अन्य मंत्री सहित पदाधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे रहे हैं। कांग्रेस शासनकाल में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा था कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। उनकी यह वीडियों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।