सागर-बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपैया,चार आरोपी पहुंचे जेल || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के बांदरी थानांर्गत विदवासन गांव में जमीन विवाद को लेकर पति-पत्नी से मारपीट कर उन्हें घायल करने वाले दो भाईयों और दो भतीजों को तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश मुकेश कुमार यादव की कोर्ट ने 5-5 साल की सजा सुनाई है।.

 

 

 

 

 

 

 

 

शासन की ओर से पैरवी करने वाले शासकीय अभियोजक बलवीर सिंह ने बताया कि 27 जून 2018 को तारा सिंह यादव खेत से बखरनी करने के बाद अपने घर आया तब उसके भाई अर्जुन यादव, रघुनाथ यादव और उसके भतीजे अनिल यादव और रामकुमार यादव ने उसके और उसकी पत्नी इमरती यादव के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसके बाद तारा सिंह ने बांदरी थाने में सभी इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, पुलिस ने मामला न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने आरोपी अर्जुन यादव, रघुनाथ यादव अनिल यादव और रामकुमार यादव को पांच-पांच साल की सजा सुनाई और ढाई-ढाई हजार का जुर्माना किया.

 

 

 

 

 

 


By - Yogendra Singh Gaur Sagar TV News from Khurai.-
27-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.