सागर-शादी से लौट रहा परिवार एक्सीडेंट का शिकार विधायक ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल
सागर जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत गुरुवार की दोपहर करीबी दो बजे ग्राम रसेना के पास सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक दर्जन लोग घायल हुए है।जानकारी के अनुसार आपे चालक शादी समारोह से लौट रहें थे। ग्राम रसेना एवं डोभी के पास तीन पहिया आपे अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसमे करीब एक दर्जन लोग सवार थे।घायलों को देवरी विधायक हर्ष यादव के वाहन के द्वारा देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया। वही घटना के एक घंटे बाद मौके पर पहुचीं 108 एंबुलेंस ने बाकी घायलों को अस्पताल पहुचाया।वहीं घायलों का देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाज जारी है। वही सभी घायल ग्राम रीछई एवं ग्राम सलैया दुबे के निवासी बताएं जा रहे हैं। वही घटना मे तीन गंभीर घायलों को जिला अस्पताल नरसिहपुर रिफर किया गया। और बाकी अन्य घायलों का देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे इलाए जारी है।