सागर-मां देवी जी की विशाल रथ यात्रा निकली ,आस्था के साथ भव्य स्वागत


सागर-मां देवी जी की विशाल रथ यात्रा निकली ,आस्था के साथ भव्य स्वागत


शहर के सदर क्षेत्र में मरई माता की जाटव समाज द्वारा विशाल रथ यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया। बाजे गाजो के साथ धार्मिक भाव से लोग शामिल हुए। कांग्रेस,ग्रामीण कांग्रेस सेवादल और शहर कांग्रेस सेवादल परिवार ने पूर्ण भक्तिभाव और आस्था के साथ भव्य स्वागत किया।

भीषण गर्मी और दोपहर के समय माता के भक्तों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने लायक था। सेवादल परिवार ने यात्रा मे सम्मिलित भक्तों पर पुष्पवर्षा की,रथ पर विराजमान माता जी का पूजा अर्चना करके,श्रीफल भेट करके और आरती उतारी तत्पश्चात् रथ को कांधे से आगे बढाया। माता के जयकारों से वातावरण मातामय हो गया।

 

 

जाटव समाज द्वारा निकाली गई बड़ी पूजा रथ यात्रा के स्थानीय शनि देव मंदिर के समीप पहुंचने पर कांग्रेस जनों ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में बड़ी पूजा रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया तथा पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने पूजा अर्चना कर देश व प्रदेश में सुख, समृद्धि, शांति, सोहाद्र की कामना की।

 


इस अवसर पर सुरेश जाटव,रवि उमाहिया, अशरफ खान,सौरभ चौकसे, हरिओम गुरु, राजा बुंदेला, एड.वीरेंद्र चौधरी,अनिल कुर्मी, मनीष सोनी, राजेश श्रीवास, पंचम लाल, अमर सिंह ठाकुर, सत्यम सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

स्वागतकर्ताओ में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष आनंद अहिरवार,पूर्व विधायक सुनील जैन,अमित दुबे रामजी,सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष महेश जाटव,सेवादल शहर अध्यक्ष सिंटू कटारे,अशोक श्रीवास्तव, चक्रेश सिंघई,सुल्तान कुरैशी,समीर खान,नितिन पचोरी,आनंद हैला, राहुल जाटव,शीनू वाल्मीकि, प्रकाश जाटव, शुभम जाटव,आकाश जाटव,छोटू वाल्मीकि,अनिल जाटव आदि उपस्थित रहे।

 

 

 


By - sagar tv news
20-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.