MP तीन राज्यों में 15 दिनों तक तलाश करने के बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढा || SAGAR TV NEWS ||

 

मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में 31 मई को हुई 8 लाख रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने किया है। तीन राज्यों में 15 दिनों तक तलाश करने के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया,।

 

इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी महाराष्ट्र की जेल में बंद हैं। मुख्य आरोपी फरार है, उसकी तलाश जारी है।. इस मामले में एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि 31 मई को देवदरा निवासी रोहित मरावी अपने बेटे की शादी में खर्च के लिए स्टेट बैंक और पोस्ट ऑफिस से 8 लाख रुपए निकाल कर अपने घर जा रहे थे।

 

जब वे घर के सामने अपनी स्कोर्पियो से उतरे तभी बाइक सवार बदमाश उनके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर भाग गए थे।, पुलिस ने बताया कि आरोपी संजय सिंह, शनि यादव, अनीश और अमन कुमार ने मंडला में लूट के एक दिन पहले उमरिया जिले में एक लाख रुपए की लूट कर रुपयों को आपस मे बांट लिया था।

 

ये एक एक्टिवा भी ले भागे थे, मुखबिर द्वारा एक आरोपी के बिछिया की एक होटल के पास एक्टिवा सहित देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस द्वारा बिछिया बस स्टैंड से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अनीश करवल बताया।, साथ ही उसने अपने तीन साथियों के साथ 31 मई को मंडला में हुई 8 लाख की लूट करना स्वीकार किया।. एसपी ने बताया कि महाराष्ट्र के नासिक जिले में शाहिल और शनि लूट के मामले में जेल मे बंद हैं। एक अन्य साथी संजय सिंह फरार है।


By - SAGAR TV NEWS
19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.