सागर-जेपी पावर प्लांट के विरोध में किसानों ने जमकर नाराजगी दिखाई उतरे सड़को पर फिर
सागर जिले के बीना में स्थित जेपी पावर प्लांट से पैदा हो रही समस्याओं के विरोध में कई किसानों ने अपनी जमकर नाराजगी दिखाई और धरना प्रदर्षन किया, जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी और विधायक महेश राय पहुंचे और उनका धरना प्रदर्शन समाप्त करवाया, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजा भाई दांगी के नेतृत्व में हुए
इस धरना प्रदर्शन में कहा गया कि जेपी रिफाइनरी के कारण आस-पास के ग्रामीणों को कई तरह परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।, बेतवा नदी पर कंपनी ने ब्रिज का निर्माण किया है। और कंपनी अपना अवशिष्ट केमीकल युक्त पानी नदी में छोड़ रही है।,
जिससे नदी के जीव-जंतु और मछलियों की जान जा रही है, साथ ही महामारी फैलने की आंषका है, उन्होंने कहा कि कंपनी के आस-पास की जो भूमि है, उसमें कोयले की धूल उड़ती है, जिससे आसपास की फसलें नष्ट हो रही है।,
वही जानकारी मिलते ही वहां विधायक महेश राय पहुंचे और किसानों की मांग का समर्थन करने लगे।, उसके बाद कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी भी पहुंचे और किसानों से चर्चा की।. कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा कि किसानों की मांगों का जल्द निराकरण किया जाएगा।, एक महीने में लोगों को स्थायी नौकरी दी जाएगी, लोग संबंधित दस्तावेज पूरे कर लें।, दिसंबर महीने तक सभी लोगों को स्थायी नौकरी दी जाएगी।, इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया.