जेल में अमरण अनशन पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता, इस चीज की कर रहे मांग, पुलिस ने लाठीचार्ज कर किया था गिरफ्तार

जेल में अमरण अनशन पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता, इस चीज की कर रहे मांग, पुलिस ने लाठीचार्ज कर किया था गिरफ्तार


मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के पलासिया थाने पर नशे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर देर शाम पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल नि‍र्मित हो गया। इस लाठीचार्ज के कई वीडियो भी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसके बाद बजरंग दल के अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया।


जेल में बंद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए देर रात 2 बजे बीजेपी के शहर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थाने पहुंचे। यहां शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और उपाध्यक्ष एक्लव्य गौड़ ने जिला जेल में बंद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की साथ ही बजरंग दल पर लाठी चार्ज क्यों हुई इसकी जानकारी ली।


गिरफ्तार हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए जेल में ही मोर्चा खोल दिया है। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने जेल के अंदर आमरण अनशन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों और ड्रग्स पेडलरो पर कार्रवाई नहीं होती तब तक बजरंग दल के कार्यकर्ता न भोजन ग्रहण करेंगे न पानी पिएंगे।


गौरतलब है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नशए के खिलाफ जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शन स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात था। यहां प्रदर्शन के चलते यातायात बधित हो रहा था साथ ही हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओँ की जमकर पिटाई हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 


By - sagar tv news
16-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.