हाईवे के पास मकान में चल रहा था देह व्यापार पुलिस की रेड में 2 महिलाओं सहित 4 पुरुषों को पकड़ा
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस ने एक मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।, पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं सहित 4 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।, पुलिस ने मकान मालिक को भी आरोपी बनाया है।.
बताया जा रहा है कि इस मामले की सूचना पुलिस को मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम ने मकान में छापा मारा और इस दौरान वहां से पुरुष और महिलाओं को गिरफ्तार किया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।।.
वही, इस मामले में पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पिछले लंबे समय से इस सेक्स रैकेट की जानकारी मिल रही थी और पुख्ता जानकारी मिलने बाद यह छापामार कार्रवाई की गई.