सागर-भूपेंद्र सिंह के पुत्र अभिराज सिंह खुरई में सक्रिय युवा पीढ़ियों को गिना रहे हैं विकास के कार्य

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे देश में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक पुर्नस्थापना के उद्देश्य से काम कर रही है। हमारी युवा पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि हम देश की इस प्रगति और परिवर्तन के साक्षी बने हैं।

 

यह बात प्रदेश के नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के पुत्र अविराज सिंह ने सागर जिले के खुरई में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल के युवा सम्मेलन के दौरान कही, उन्होंने कहा कि पिछले 70 साल के गैर भाजपा शासनकालों में भारत की सांस्कृतिक चेतना और संस्कृति को सुनियोजित रूप से क्षति पहुंचाई गई।,

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में देश और प्रदेश में ऐसे कई नीतिगत परिवर्तन हो रहे हैं जिनसे हमारे देश का सांस्कृतिक वैभव पुनः स्थापित हो रहा है। साथ ही विकास की दिशा में तेजी से बढ़ता हुआ देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर तेजी से अग्रसर है।,


By - SAGAR TV NEWS
13-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.