सागर-फर्जी बेब सीरीज देखकर बनाए नकली नोट,पुलिस ने छापामार कार्यवाही में नकली नोट के साथ दो को पकड़ा

 

सागर शहर में पिछले कुछ दिनों से नकली नोटों के चलन की शिकायतें मिल रही थी, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों शनीचरी से हिरासत में लिया है। जिनमें एक युवक अहमदाबाद से कुछ समय पहले ही सागर आया था। युवकों के फर्जी नोट, प्रिंटर और मोटा कागज भी जब्त किया है। उधर जिस मकान से पुलिस ने नकली नोट छापने का सामान जब्त किया है, उसका मकान मालिक पिछले कुछ माह से गौकशी के मामले में जेल में बंद है। मोतीनगर पुलिस पूछताछ कर एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया है। चर्चा है कि पकड़े गए युवकों ने पहले फर्जी बैवसीरिज देखी बाद सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर फर्जी नोट छाप दिए...।

 

 

 

 

 

 


दरअसल मोतीनगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शनीचरी के एक मकान में नकली नोट छापे जा रहे है। बगैर देर किए पुलिस ने एसपी अभिषेक तिवारी को पूरा मामला बताया । तत्काल एसपी ने पुलिस टीम बनाकर शनीचरी स्थित एक मकान पर दबिश दी। जहां पुलिस को नकली नोटों के साथ दो युवकों को पुलिस ने प्रिंटर, नकली नोट का कागज के साथ पकड़ लिया। जबकि एक युवक को पुलिस ने अलग से पकड़ा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सभी को मोतीनगर थाने में रखा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है कि आखिर यह नकली नोट वह कबसे बना रहे थे और अभी तक कहां कहां उन्होंने खर्च किए है। इसके साथ ही पुलिस नकली नोटों के इस मामले को अंतरराज्यीय गिरोह के कनेक्शन को जोड़कर भी जांच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


By - SAGAR TV NEWS
13-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.