भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई काजल चौधरी का पूर्व CM ने किया सम्मान SAGAR TV NEWS
भारतीय नौसेना में एटीसी में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुई भोपाल की बेटी काजल चौधरी का पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सम्मान किया। भोपाल स्थित निवास पर आयोजित कार्यक्रम में काजल को पुष्प गुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बड़ी बात ये है कि भारतीय नौ सेना के लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल में सब लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के लिए हुई परीक्षा में देश में 5 लोगों का चयन हुआ था और उन पांच के पांच पदों पर बेटियों ने बाजी मारी है।
जिसमें मध्यप्रदेश से एकमात्र काजल चौधरी का भी इस पद के लिए चयन हुआ है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह ना सिर्फ भोपाल के लिए बल्कि समूचे मध्यप्रदेश के लिए गर्व की बात है कि काजल ने अपनी मेहनत और लगन से भारतीय नौसेना में अपनी जगह बनाकर हम सब का मान बढ़ाया है।
इस अवसर पर काजल के साथ उनके पिता राजेंद्र सिंह चौधरी, माता संगीता चौधरी, भाई प्रशांत चौधरी, कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी मौजूद थे।