बीजेपी नेता ने शान-ओ-शौकत से बेटी को दुल्हन बनाकर दी थी विदाई , और आ गई बुरी खबर
मेहंदी का रंग उतरने से पहले दूल्हा ने दुल्हन की हत्या
बीजेपी नेता ने शान-ओ-शौकत से बेटी को दुल्हन बनाकर दी थी विदाई , और आ गई बुरी खबर
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के देपालपुर में शादी के कुछ दिन बाद ही पति ने पत्नी का बेरहमी से मर्डर कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतिका के परिजनों ने दहेज के लिए बेटी का मर्डर करने के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि महू कोतवाली पुलिस थाना स्थित धारनाका क्षेत्र के महेश यादव के बेटे विक्रम यादव की शादी 21 मई को देपालपुर के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भारत यादव की बेटी अंजलि यादव से हुई थी। लेकिन 7 जून को विक्की ने पत्नी अंजलि की चाकू से गोदकर जान ले ली। उसने अंजलि के शरीर को 10 बार चाकू से गोदा। विक्की के परिवार वालों ने जब अंजलि की चीखने की आवाज सुनी तो वह लोग उसके कमरे की ओर दौड़े. देखा तो खून से लथपथ अंजलि फर्श पर पड़ी हुई थी। साथ ही विक्की भी घायल था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का मर्डर दहेज के लिए किया गया है। आरोपी को बचाने के लिए उसके घर वाले पागल बता रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है, क्योंकि डेढ़ साल पहले दोनों की सगाई हुई थी, तब से युवक का उनके घर आना जाना था। वहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रशासन से आरोपी के मकान को तोड़ने की मांग की है। साथ ही कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि दोबारा किसी और की बेटी के साथ ऐसी वारदात ना हो।