कांग्रेस 4 तो भाजपा की 3 सीटों पर मुश्किलें बढ़ी, इन सीटों पर कई दावेदार

 

 

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस 24 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जबकि भाजपा ने अभी तक एक भी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। माना जा रहा है कि 25 सीटों पर संभावित उम्मीदवार वहीं नेता हैं वो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन भाजपा और कांग्रेस के लिए बची हुई सीटों पर उम्मीदवार तय करने में मुश्किलें हो रही हैं।
कांग्रेस शेष बचे चार उम्मीदवारों की घोषणा करने की तैयारी करने लगी है। इन सीटों के लिए 50 से ज्यादा दावेदारों ने टिकटमांगाहै। कांग्रेस को जिताऊ चेहरा तलाशने में मुश्किल आ रही है। कांग्रेस जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित करसकती है। मेहगांव विधानसभा सीट से चौधरी राकेश सिंह चतुर्वेदी बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह के भांजे राहुल भदौरिया भी कतार में हैं। बड़ामलहरा में जातिगत समीकरण मुश्किल पैदा कर रहे हैं। मुरैना और ब्यावरा में भी दावेदारों की फौज है।
भाजपा में तीन सीटों पर टिकट के लिए बेहद खींचतान है। कांग्रेस से भाजपा में आने वाले बागियों के कारण 25 सीटों पर चेहरे लगभग तय हैं। जो तीन सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं, उन पर असमंजस है। आगर सीट पर भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल थे। जौरा और ब्यावरा सीट पर कांग्रेस विधायक थे, जिनके निधन के बाद अब उपचुनाव हो रहे हैं। इन तीनों सीटों पर भाजपा के लिए वापसी का मौका है, जबकि कांग्रेस के सामने इन सीटों को बचाए रखने की बड़ी चुनौती है। ऐसे में भाजपा को इन तीन सीटों पर उम्मीदवारों के चयन को लेकर मुश्किल हो रही है।


By - Anuj Goutam
03-Oct-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.