विधायक रामबाई ने पुलिस वाले से जनता के पैसे लौटवाए,पुलिस को लगाई जमकर फटकार || SAGAR TV NEWS ||

 

अक्सर अपने लहजे से सुर्खियां बटोरने वाली पथरिया की दबंग विधायक रामबाई परिहार का एक विडियो सोषल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे वाहनों की चैकिंग कर रहे पुलिस से उलझ पडी और अभियान बीच मंे ही रूकवा दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से साफ कहा कि यह अभियान कस्बों में नहीं चलना चाहिए। यह मामला दमोह जिले से सामने आया है। बताया जा रहा है कि मगरोन कस्बे में पुलिस वाहन चैकिंग अभियान चला रही थी और जो वाहन चालक नियम के विपरीत वाहन चला रहे थे, उनके चालान काटे जा रहे थे।

 

 

 

 

इसी बीच विधायक रामबाई वहां से गुजरी तो उन्होंने पुलिस स्टाफ को अपने अंदाज में खरी-खोटी सुना दी। इतना ही नहीं उन्होंने उन वाहन चालकों के रूपए भी वापस लौटा दिए जिनके चालान काटे जा चुके थे। हालांकि इस मामले में विधायक रामबाई की बड़ी चूक सामने आई है। वे गलत और सही में फर्क नहीं कर पाई हैं, क्योंकि दमोह जिले में वाहनों की चैकिंग न होने से कंडम बसों का संचालन बेधडक हो रहा है। बगैर हेलमेट लगाए कई लोगों की जान तक जा चुकी है, चालक सीट बेल्ट तक नहीं लगाते। वही, पुलिस ने जिन वाहन चालकों की चालानी रसीद काट दी थी। अब वह पैसा संबंधित पुलिसकर्मियों को अपनी जेब से भरना पड़ेगा।

 

 

 

 

 

 

गौरतलब है कि रामबाई की राजनीति का यह अहम फंडा है कि वह अधिकारियों से जनता का पैसा वापस दिला देती हैं। इसके पहले पहले वे छात्रावासों में वार्डनों से रूपए वापस दिलाने के मामले में सुर्खियों में आई थीं। इसके बाद कभी सरपंच, तो कभी सचिव से मंडी में किसानों का रूपया वापस दिलवाया था।


By - SAGAR TV NEWS
24-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.