बुजुर्ग के पेट में फंसी प्लास्टिक की बोतल को डॉक्टर ने सर्जरी कर निकला बहार || STVN INDIA ||

 

छतरपुर जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया, जहां एक अधेड़ के पेट की आंतों में प्लास्टिक की खाली बोतल फंस गई। काफी घंटों बाद इसकी आंतों से फंसी बोतल को सर्जरी करके बाहर निकाला जा सका, तब जाकर इसकी जान बच सकी। बताया जा रहा है कि एक 55 साल के अधेड के पेट में कई दिनों से प्लास्टिक की बोतल फंसी थी जो किसी हेयर ऑयल की थी। जब उसे असहनीय तकलीफ हुई तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

 

जब डॉ मनोज चौधरी ने पूरी जांच की तो वे भी बोतल देखकर हैरानी में पड़ गए और उसकी आंतों में फंसी बोतल को सर्जरी से निकालने का फैसला लिया और बिना देर किए हुए उन्होंने इसके बोतल को निकाला, इसके बाद ही उसे राहत मिल सकी। हालांकि अभी यह डॉक्टरों के ऑब्जरवेशन में है और स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। वही, इस मामले में डॉक्टर डॉ मनोज चौधरी का कहना है मलद्वार के रास्ते से बोतल अंदर जाकर आंतों में फंस गई थी। यदि नहीं निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी।


By - SAGAR TV NEWS
23-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.