बॉयफ्रेंड ने मैसेज किया- शादी नहीं कर सकता, पर लड़की ने जिद की लेकिन अब....

 

सात जन्मों तक साथ रहने की कसम खाने से पहले ही प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। इनमें से जहां प्रेमी ने इलाज के दौरान दम तोड दिया तो वही प्रेमिका की हालत भी गंभीर है। यह कदम उठाने की वजह यह बताई जा रही है कि इन दोनों के बीच किसी तो लेकर कहासुनी हो गई थी। यह मामला एमपी के इंदौर से सामने आया है, बताया जा रहा है, प्रेमी दीपक और प्रेमिका निषा की सगाई करीब एक साल पहले हुई थी। लेकिन दीपक ने कुछ दिन पहले निशा से शादी करने से इनकार कर दिया था। निशा ने दीपक को समझाने के लिए बुलाया। 13 मई को निशा अकेले घर से निकल गई। वह दो दिन तक दीपक के साथ रही। 15 मई को निशा अचानक आजाद नगर थाने पहुंची। यहां उसने दीपक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। कहा कि वह शादी करने से इनकार कर रहा है। इसके बाद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने दीपक को बुलाया और समझाइश दी की वह ऐसा न करे। इसके बाद दोनों षादी करने के लिए आर्य समाज मंदिर पहुंचे, यहां दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद दीपक बाहर निकला और जहर खा लिया। इस दौरान उसे निशा के बहन के बेटे देख लिया। उसने परिवार के लोगों को दीपक के जहर खाने की जानकारी दी। परिवार के लोग दीपक को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन वह नहीं बच सका। इस बात की जानकारी जैसी ही निशा को लगी तो उसने भी डिब्बी में बची हुई जहर की गोलियां खा ली। जिससे उसकी हालत खराब हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बताया जाता है कि यह दोनों पहले एक कंपनी में काम करते थे, उसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया था।


By - SAGAR TV NEWS
19-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.