दुल्हन विदाई से पहले लाल जोड़े में पेपर देने पहुंची,देखते रह गए लोग || SAGAR TV NEWS ||

 

दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जीवन साथी चुना और विदाई से पहले दुल्हन परीक्षा देने पहुंची परीक्षा केंद्र, परिवार ने शिक्षा को महत्वपूर्ण माना और दुल्हन को परीक्षा देने के बाद विदाई रस्म पूरी की, सतना के मारुति नगर में वैवाहिक कार्यक्रम में ये अनोखा मामला सामने आया, जहां वशिष्ठ मुनि त्रिपाठी के घर विराट नगर पतेरी से सत्यनारायण पयासी के यहाँ से बारात पहुंची, जहां वशिष्ठ मुनि की बेटी शिवानी त्रिपाठी और सत्यनारायण के बेटे अभिषेक के साथ विवाह संपन्न हुआ,

 

 

दूल्हा-दुल्हन दोनों ने एक दूसरे को जीवन साथी चुना और सात जन्मो तक जीने मरने की कसमें खाई, इसमें दिलचस्प बात यह है कि 10 मई को बारात मारुति नगर के एक निजी पैलेस में पहुंची और उसके बाद 11 मई को जब विदाई की रस्म होनी थी उससे पहले दुल्हन संविदा वर्ग 2 की परीक्षा देने के लिए शहर के आदित्य महाविद्यालय में पहुंचकर परीक्षा दी, और परीक्षा पूरी होने के बाद दुल्हन की विदाई रस्म पूरी की गई, इस पूरे कार्यक्रम में दोनों पक्ष ने शिक्षा को प्राथमिकता दी,

 

 

और सभी कार्यक्रम को जल्द पूरा कर उसे यह सुनहरा मौका दिया, परीक्षा देकर दुल्हन भी बेहद खुश नजर आई, इस दौरान दूल्हे और उसके परिवार ने सुबह 7:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक दुल्हन का इंतजार किया


By - SAGAR TV NEWS
13-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.