1 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले जोनल मैनेजर को भोपाल से किया गिरफतार || SAGAR TV NEWS ||

 

आखिरकार लंबे समय बाद सहारा समय बैंक के जोनल मैनेजर शिवाजी सिंह पुलिस की गिरफ्त में आ गए और उनको भोपाल से गिरफतार करके विदिशा जिले में लाया गया। जब इस बात की जानकारी निवेषक और एजेंटों को लगी तो वे खुष हो गए और वे विदिशा के सिविल लाइन थाने पहुंचे। बताया जाता है कि निवेशकों से धोखाधड़ी किए जाने की शिकायत विदिशा के अलावा भोपाल में भी गई थी।

 

 

 

उन पर आरोप था कि इन्होंने 1 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया है। निवेशकों को अपनी जमा पूंजी नहीं मिली और वे परेशान हो रहे है। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले निवेशकों के धरना प्रदर्शन भी किया था और कहा कि जोनल मैनेजर रिश्वत लेकर निवेशकों को तो राशि लौटा रहे है, लेकिन उन लोगों को राशि नहीं लौटा रहे जो उनको रिश्वत नहीं दे रहे। हालांकि, अभी कई निवेशकों का पैसा डूबा है। वही एजेंटों ने बताया कि जब वे निवेशकों की राशि दिलाने की बात करते थे तो उन्हें टर्मिनेट करने की धमकी दी जाती थी।

 

 

 

इस बात के चलते सभी लोगों ने न्यायालय में अपील दायर करते हुए राशि दिलाए जाने की मांग की थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना टीआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लिया गया है उसके खिलाफ 2020 में एफआईआर दर्ज की गई थी।


By - SAGAR TV NEWS
12-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.