धीरेंद्र आचार्य के शिष्य को एक शादीशुदा महिला से हुआ प्यार || SAGAR TV NEWS ||

 

छतरपुर में बीते माह में कथा करने आए जगतगुरू धीरेंद्र आचार्य के शिष्य को शहर की एक शादीशुदा महिला से प्रेम हो गया। जिसके बाद शिष्य महिला को लेकर भाग गया। महिला का एक बच्चा भी है। महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली में कराई थी जिसके बाद पुलिस ने महिला को बरामद किया है।

 

परिजनों ने शिष्य पर आरोप लगाया कि उसने महिला पर जादू-टोना करके अपने प्रेम जाल में फंसाया है। दूसरी तरफ महिला का कहना है कि वह खुद से ही आचार्य के शिष्य के साथ गई है। वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। बताया गया कि पिछले माह छतरपुर के गौरीशंकर मंदिर में धर्मनगरी चित्रकूट के जगतगुरू धीरेंद्र आचार्य कथा करने आए थे। उनका शिष्य नरोत्तमदास उर्फ उत्तम दुबे भी साथ में था।

 

इस दौरान नरोत्तमदास का छतरपुर की 27 साल की महिला के साथ प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया था, जिसके बाद नरोत्तम दास महिला को अपने साथ भगा ले गया। महिला की शादी साल 2014 में अनगौर निवासी राहुल तिवारी के साथ हुई थी। उसने आरोप लगाते हुए बताया कि छतरपुर में कथा के दौरान जगतगुरू से पति-पत्नी सहित दीक्षा ली थी। इसी दौरान नरोत्तम दास मेरी पत्नी के संपर्क में आ गया फिर उसने पत्नी को जादू-टोना कर अपनी बातों में फंसा लिया। 6 अप्रैल को नरोत्तमदास महिला को लेकर भाग गया था।

 

वही, इस मामले में छतरपुर एसपी अमित सांघी का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर महिला को ढूंढ लिया है। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसका पति उसे मारता और परेशान करता था, इसीलिए वह उसके साथ नहीं रहना चाहती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


By - SAGAR TV NEWS
08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.