केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे का ब्रेन हैमरेज से निधन,कुछ दिन पहले कोर्ट से मिली थी राहत

 

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के भतीजे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल (32) का ब्रेन हैमरेज से निधन हो गया। मोनू पटेल मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से बीजेपी के विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे थे जानकरी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब एक बजे मोनू नरसिंहपुर के गोटेगांव स्थित घर के अपने कमरे में गया था। उसके बाद शाम छह बजे तक उसका कमरा नहीं खुला। परिजन उसके कमरे में किसी तरह अंदर गए तो देखा कि मोनू बिस्तर पर उल्टा पड़ा है। आनन-फानन परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई।
वता दे कुछ दिन पहले ही नरसिंहपुर से भाजपा विधायक जालम सिंह पटेल और उनके बेटे मोनू पटेल को जबलपुर की विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली थी। दोनों हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी थे। कोर्ट ने पिता-पुत्र दोनों को दोषमुक्त करार दिया था। ये मामला नवंबर 2014 का है, जब गोटेगांव के एक शख्स ने विधायक, उनके पुत्र और गार्ड पर मारपीट कर हत्या की कोशिश का आरोप लगाया था।


By - SAGAR TV NEWS
01-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.