युवाओं की पहल में निगम आयुक्त भी हुए शामिल साईकल से सदस्यों के साथ पहुंचे राजघाट

 

 

साईकल चलाएंगे पर्यावरण बचाएंगे और दूसरों को भी स्वस्थ बनाने में योगदान निभाएंगे। कुछ इसी तरह का काम सागर में साईकल क्लब के सदस्य भी कर रहे हैं। कोरोना संकट ये समय ये न सिर्फ खुद साईकल चला रहे हैं। बल्कि इससे क्या क्या फायदे हैं। बकायदा वो भी बता रहे हैं। और स्वस्थ रहने के गुण भी बता रहे हैं। इस तरह का काम सफल तब और हो जाता है। जब जिम्मेदार लोग इसमें शामिल होकर एक्टिविटी करें। जी हां सागर नगर निगम के आयुक्त आरपी अहिरवार भी इस क्लब के हिस्सा हैं। प्रकृतिप्रेमी महेश तिवारी के साथ अन्य सदस्य इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं। दरअसल साईकल क्लब के सदस्य रोजाना तो साईकल चलाते ही हैं। लेकिन हफ्ते में एक दिन लंबी दूरी तय करते हैं। जिसमें निगमायुक्त भी शरीक हुए और करीब 16 किलोमीटर का सफर तय करते हुए बाकी सदस्यों के साथ साईकल से ही राजघाट बांध पहुंचे। जहां लुत्फ उठाने के साथ-साथ उन्होंने निरीक्षण किया और कार्य को देखा। निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने बताया कि ये बहुत ही अच्छी चीज है। और कोरोना काल मे तो इम्युनिटी सिस्टम बढ़ाना भी जरूरी है इससे अच्छा महसूस होता है। साथ ही लोग भी प्रेरित होते हैं। वहीं उन्होंने राजघाट में निरीक्षण को लेकर कहा कि वहां पिकनिक स्पॉट के अलावा कई संभावनाएं भी हैं।-


By - sagar tv news
28-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.