सोननदी के तट पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तो की डूबने से मौत || SAGAR TV NEWS ||

 

बालाघाट के सोननदी के तट पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गांगजी राजा में पिकनिक मनाने गए दो युवकों की नदी में डूबने से जान चली गई। एसडीईआरएफ की टीम ने 2 घंटे की मषक्कत के बाद में डेड बाडी को खोज निकाला। बताया जा रहा है कि ईटोरा निवासी 19 वर्षीय ज्ञानेश घोरमारे, 22 वर्षीय अजय घोरमारे अपने साथी अनाराम घोरमारे, दुर्गेश घरते सहित दो अन्य के साथ सिद्धपीठ स्थल गांगजी राजा गए थे। सभी लोगों ने गांगजी राजा में पूजन के बाद खाना खाया और आराम करने लगे। इसी दौरान दोपहर में ज्ञानेश घोरमारे और अजय घोरमारे ने अपने साथियों से कहा कि हम लोग घूमकर आते हैं। साथियों के मना करने के बाद भी वह दोनों नही माने और घूमने की बात कहकर निकल गए। जब दोनों युवक देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो साथी ढूंढते हुए सोननदी के पास पहुंचे। उन्होंने नदी के बीच स्थल पर एक पत्थर में दोनों युवकों के कपड़े और मोबाइल रखा देखा। उन्हें यह संदेह हुआ कि दोनों ही युवक नदी में नहाने गए होंगे और डूब गए। दूसरे दिन दोनों की डेडबाडी गोताखोरों की टीम ने नदी से बाहर निकाली। पुलिस ने मामला कामय कर विवेचना में ले लिया है।


By - Pankaj Daharwal Sagar TV News from Balaghat.
18-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.