सागर | ताला नहीं खोलने पर पिस्टल से धांय-धांय, पत्नी-भाई अस्पताल में भर्ती

सागर में कपड़े रखने के विवाद में
भाई पर भाई ने चलाईं गोलियां !


सागर | ताला नहीं खोलने पर पिस्टल से धांय-धांय, पत्नी-भाई अस्पताल में भर्ती

सागर के बहेरिया थाना की कर्रापुर चौकी क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में भाई ने भाई को गोली मार दी। वहीं बीचबचाव करने आई पत्नी को भी गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कर्रापुर निवासी अरविंद सिंह का घर के एक कमरे में रखी पेटी में कपड़े रखने को लेकर भाई उदयभान की पत्नी सुधारानी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उदयभान ने पिस्टल से बड़े भाई अरविंद पर फायर कर दिया। गोली उसके दाएं हाथ में लगी। इसके बाद उसने दूसरा फायर किया जो बीचबचाव कर रही पत्नी सुधा रानी के बाएं हाथ को छूते हुए निकल गई। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला जांच में लिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना में पत्नी सुधा को गोली लगने के बाद आरोपी पति उदयभान भी अस्पताल पहुंच गया। जहां मीडिया से बात करते हुए उसने कहा कि घर में करीब एक साल से विवाद चल रहा है। जलन को लेकर झगड़ा करते हैं। पत्नी सुधा ने कपड़े रखने के लिए पेटी का ताला खोलने का बोला था। इसी बात पर रानी ठाकुर से विवाद हुआ। तभी अरविंद ठाकुर आए और उन्होंने गोली चला दी। मैं घटनास्थल से भाग कर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। अरविंद ने स्वयं के हाथ में गोली मारी है। ताकि वे मुझे फंसा सकें। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच की तो सामने आया कि उदयभान ने ही पिस्टल से फायरिंग की थी


By - sagar tv news
15-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.