सुरखी क्षेत्र को करोड़ों की सौगात देने आ रहे CM शिवराज और सिंधिया
उपचुनाव के मद्देनज़र अब सौगातों की भी बाढ़ आ गयी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया एक साथ मोर्चा संभाले हुए है।सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया हेलीकाप्टर से दोपहर 2:30 बजे आएंगे। और ब्लॉक ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें जिले के तीनों कैबिनेट मंत्री समेत विधायक भी शामिल होंगे। यहाँ मुख्यमंत्री कई सौगातें क्षेत्रवासियों को देंगे। वहीँ प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। कलेक्टर ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों की ड्यूटी भी लगायी है।