केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका काम करने वाले 6 लोगों की गई जान || STVN INDIA ||

 

यूपी के बुलंदशहर में एक केमिकल फैक्ट्री में धमाका होने से 6 लोगों की जान चली गई। धमाका इतना भीसण था कि इनकी बाडी के चीथड़े तक उड़ गए। पूरी फैक्ट्री पलभर में जमींदोज हो गई। धुआं का गुबार करीब 8 किमी दूर तक देखे गए। 4 जिलों की पुलिस-फोरेंसिक टीमें इसकी जांच में जुटी हैं कि ये केमिकल क्या था? इसका यहां पर क्या यूज हो रहा था?
बुलंदशहर में गांव धमैड़ा के खेत पर बनी बिल्डिंग को राजकुमार ने किराए पर ले रखी थी। जो उसमें केमिकल का काम करता था। बीते दिन दोपहर करीब डेढ़ बजे धमाके के बाद बिल्डिंग जमींदोज हो गई। इस हादसे में फैक्ट्री मालिक राजकुमार का भाई विनोद, सुरक्षाकर्मी अभिषेक, मजदूर चंद्रपाल, पांच वर्षीय आहद और उसके पिता रईस की जान चली हो गई। यहां रहने वाले लोगों के मुताबिक इस फैक्ट्री में देसी दवाइयां बनती थी। इससे ज्यादा इन लोगों को कुछ पता नहीं है। लोगों का यह भी कहना है कि केमिकल फैक्ट्री के बाहर ताला ही पड़ा रहता था और इन लोगां ने कभी भी कोई हलचल भी नहीं देखी। वही, इस मामले में एएसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि यहां से हमें कुछ केमिकल के ड्रम मिले हैं। इससे यह जाहिर होता है कि ये फैक्ट्री संभवतः केमिकल की ही थी। इन केमिकल का यूज क्या था, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। हम फैक्ट्री मालिक को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इससे कई बातें साफ हो पाएंगी कि ये केमिकल कहां से आता था, इससे क्या बनाया जाता था।


By - SAGAR TV NEWS
03-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.