सच्ची घटना : महीनों से लापता पिता के कंकाल तक बेटे को ले गया सांप || SAGAR TV NEWS ||

 

लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी बालाघाट पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफतारी नहीं कर सकी है। रूपझर थाना क्षेत्र के डोंगरिया के जंगल में करीब सात महीने पुराना एक नर कंकाल मिला था। जिसके हाथ पैरों में रस्सी बंधी हुई थी। हालांकि, पुलिस जांच में जुटी है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं आया है।
जानकारी मुताबिक अंकेश टेकाम लकड़ी लेने के लिए जंगल गया था, तभी उसकी नज़र एक सांप पर पड़ी जब वह सांप का पीछा कर रहा था, तभी कुछ दूरी पर उसे कुछ हड्डियां जमीन के ऊपर दिखाई दी.. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई..पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस जगह की खुदाई की और वहां से एक नर कंकाल को बाहर निकाला..जिसमे देखा गया कि दोनो हाथ और पैरों में रस्सी बंधी हुई है। जैसे ही इस घटना की जानकारी लोगो को लगी तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई.। जब यह कंकाल बाहर निकाला तो वहां कुछ कपड़े भी मिले, जिससे की परिजनों ने उसकी पहचान की। इस कंकाल की पहचान भर्री निवासी अंकेश टेकाम के पिता चरण सिंह टेकाम के रूप में हुई है। बहरहाल कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए लैब भेजा जा रहा है... रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा की ये मर्डर है या फिर किसी अन्य कारणो से उसने दम तोडा है।


By - SAGAR TV NEWS
02-Apr-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.