भोपाल में पंचकल्याणक की हुई शुरुआत 81 मन्त्रों और कलशों से शुद्ध हुआ पंडाल,

 

भोपाल के बागसेवनिया जैन मंदिर में शुक्रवार से भव्य 1008 मज्जिनेद्र नेमिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, गजरथ एवं विश्वशांति महायज्ञ की शुरुआत हो गयी है जिसमे मुनिश्री अदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में सर्वप्रथम देव आज्ञा ली गई। फिर आचार्य निमंत्रण, घटस्थापना के साथ प्रभातफेरी निकाली गई. मंदिर से शुरु हुई श्रीजी की रथयात्रा में केसरिया साड़ी में 81 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर तो पुरुष वर्ग श्वेत वस्त्रों में शामिल हुए...रथयात्रा में सौधर्म इंद्र-इंद्राणी, कुबेर समेत यज्ञनायक और अन्य पात्रों को अश्व रथों पर सवार कर पंचकल्याणक स्थल तक लाया गया..बता दे कि पंचकल्याणक का आयोजन गुलाबी नगर स्थित ग्राउंड में हो रहा है...जहां महोत्सव के पहले दिन जैन धर्म के ध्वज का आरोहण हुआ..इसके बाद 81 कलशों से पंचकल्याणक स्थल की शुद्धि की गई..साथ ही एक-दूसरे को हल्दी लगाकर शुभ रस्म निभाई गई..इसके बाद श्रीजी को पंडाल में विराजमान कर दोपहर में सकलीकरण इंद्र प्रतिष्ठा, यागमंडल विधान शुरू किया गया...साथ ही रात 8 बजे से पूर्व गर्भकल्याणक की विधियां शुरु की गईं...जिनमें इंद्र सभा का आयोजन, और तीर्थंकर की माता को 16 स्वप्न आने का मंचन किया गया...


By - sagar tv news
31-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.