मजदूरों को मेहनताना दिला कर जीता दिल SDOP ने बिना मजदूरी दिए भगाए अदिवासियों की मदद की SAGAR TV NEWS

 

 


ग्वालियर में हमेशा से अपनी पुलिसिंग के लिए जाने पहचाने वाले SDOP घाटीगांव संतोष पटेल ने फिर अच्छा काम किया है। आगरा से बिना मजदूरी दिए भगाए गए ग्वालियर के आदिवासी मजदूरों को सिर्फ 30 मिनट में उनका हक दिलाकर उनका दिल जीत लिया है। वो भी आदिवासी मजदूरों के बिना शिकायत किए। यह आदिवासी मजदूर आगरा से लौट कर घाटीगांव में उनके दफ्तर के पास एक पेड़ किनारे उदास बैठे थे।

डीएसपी पटेल की नजर पड़ी तो वह खुद ही उनके पास पहुंच गए। सिविल ड्रेस में अफसर को पहचान नहीं पाए पर पूरी आपबीती सुना दी। मन ही मन अफसर ने गरीब मजदूरों को उनका हक दिलाने की ठान ली। फिर क्या उनके अपने दफ्तर बुलाया और आगरा के ठेकेदार किसान को सही शब्दों में समझाया। 30 मिनट में आगरा से ऑनलाइन मजदूरों का पेमेंट कर दिया गया। SDOP ने बिना शिकायत और अपने जिले की सीमा से बाहर के मामले को सुलझा दिया।

बता दे कि करीब 16 से 17 लोग अपने बच्चों के साथ एक महीने पहले उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक ठेकेदार संतोष शर्मा के यहां आलू की फसल काटने गए थे। ठेकेदार किसान ने प्रति मजदूर 400 रुपए प्रति रोज देने का वादा किया था। करीब एक महीने तक यह मोगिया आदिवासी परिवार सहित आगरा में खेतों मंे काम कर आलू की फसल निकालते रहे। सोमवार को काम खत्म होने के बाद उनका मेहनताना 1.41 लाख रुपए बना था। जिसमें कुछ ठेकेदार दे चुका था, लेकिन 60 हजार रुपए बकाया था। ठेकेदार ने 60 हजार रुपए में से 30 हजार रुपए वहां मजदूरों के रहने और खाने के खर्च के रूप में काट लिए। जब मजदूरों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बिना भुगतान किए आगरा से भगा दिया।

मंगलवार सुबह ट्रेन के जरिए सभी मोगिया आदिवासी परिवार के सदस्य ग्वालियर पहुंचे और यहां से घाटीगांव पहुंचे। यहां एक पेड़ के नीचे उदास बैठे थे। वह सोच रहे थे कि अब क्या करें कि इसी समय वहां से सिविल ड्रेस में गुजर रहे SDOP घाटीगांव संतोष पटेल की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने उनके पास जाकर बातचीत की तो गरीब मजदूर उनको पहचान नहीं पाए, लेकिन अपनी समस्या बता दी।


By - SAGAR TV NEWS
22-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.