शादी के स्टेज पर दूल्हा बोला-आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, दुल्हन ने दिया ऐसा जवाब || STVN INDIA ||

 

जयमाला के दौरान स्टेज पर एक दूल्हे की हरकतों का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं , मैं लड़की की मांग भरकर उसे यहां से लेकर जाऊंगा……डायलॉग बोलना दुल्हे को भारी पड़ गया। इस पर दुल्हन पक्ष के ही लोग ही नही वहां मौजूद हर शख्स के होश उड़ गए। पहले तो लोगों को लगा कि दूल्हे ने फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी है, लेकिन डायलॉग के साथ ही दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से सामने आया है


दरअसल, मऊ जनपद के थाना कोपागंज क्षेत्र के दोस्तपूरा मोहल्ले में बारात आई थी। लड़की वालों ने धूमधाम से बारात का स्वागत भी किया लेकिन इसके बाद जयमाला की तैयारी होने लगी। तभी दूल्हा स्टेज पर चढा और फिल्मी डायलॉग बोलने लगा,तो परिवार वालों ने बहुत समझाया लेकिन दूल्हा फिर भी नहीं रुका और वह जोर-जोर से खड़े होकर चिल्लाने लगा। सब लोग समझ गए कि लड़के की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दूल्हा जोर-जोर से चिल्लाने लगा ‘आशिक हूं मैं कातिल भी हूं सबके दिलों में शामिल भी हूं…’मैं लड़की की मांग भर कर मरते दम तक उसे यहां से ले जाऊंगा’। यह देख सभी लोग हैरान रह गए। वही डायलॉग के साथ ही दूल्हे की हरकतें देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।वही फिर लड़की के पिता ने पुलिस को सुचना दी मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को लेकर थाने चली आई। वहीं लड़की के पिता और उनके रिश्तेदारों ने यह फैसला किया कि इस लड़के से वो लड़की की शादी नहीं करेंगे। पुलिस ने लड़की के परिवार वालों को शादी में हुए खर्चे को भी लड़के वालों से दिलाने का भरोसा दिलाया।


By - SAGAR TV NEWS
15-Mar-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.