अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में अचानक लग गई आग, यहां वहां भागे मरीज || SAGAR TV NEWS ||

 

सोमवार की देर रात कटनी के जिला अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि वार्ड में भर्ती मरीजों को एहतियात के तौर पर दूसरी जगह शिफ्ट करा दिया गया था।

जिला अस्पताल में पीछे की ओर मातृ और शिशु नर्सिंग परिसर की तीन मंजिला भवन में बने महिला प्रसूति वार्ड के एक स्थान पर अचानक आग लगने से वहां धुआं फैल गया। जिसे देखकर मरीज घबरा गए और यहां वहां भागने लगे। जानकारी मिलते ही मौके पर विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो सकता था।


By - sagar tv news
21-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.