पति को पीठ पर लादकर एसपी ऑफिस पहुंची पत्नी, न्याय की लगाई गुहार

 

 

एक महिला अपने पति को पीठ पर लादकर न्याय की गुहार लगाने एसपी ऑफिस पहुँच गयी। ये नज़ारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। बताया गया की पुलिस की कार्यवाई से असंतुष्ट महिला अपने पति को इस तरह लेकर पहुंची थी। मामला एमपी के शहडोल जिले सोहागपुर थाना अंतर्गत हर्री गांव की है। जहां का रहने वाला गेंदलाल मजदूरी करता है। वो कुछ दिन पहले मजदूरी कर घर लौट था तभी कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर मारपीट की। जिससे अब उसका पति चल फिर भी नहीं पा रहा है। उसका पूरा शरीर पट्टियों और प्लास्टर से बंधा हुआ है। आरोपियों ने उसे जमकर पीटा और छोड़कर भाग गए थे। राहगीरों ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद घायल गेंदलाल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
बताया गया की महिला ने पति की पिटाई की शिकायत पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए इस मामले में 3 युवकों के खिलाफ साधारण धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिससे नाराज़ महिला ने अपने पति को पीठ पर लादा। और उसे लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गई। जहां एसपी से न्याय की गुहार लगाई की पिटाई करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
जिस पर एडिशनल एसपी अपने कार्यालय से नीचे आए और रानी यादव की बात सुनकर उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया।--------


By - sagar tv news
15-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.