विदेशी मेहमान की फोल्डिंग वाली साइकिल जिसने भी देखी वो हैरान रह गया || SAGAR TV NEWS ||

 

सेफ फ्यूल सेफ नेचर के उद्देश्य से तीन अधिकारी साइकिल यात्रा पर निकले हैं। जिन्हे रास्ते में एक विदेशी मेहमान मिला। वो खुद भी यात्रा पर निकले हैं। सबसे दिलचस्प बात ये है की उनकी फोल्डिंग साइकिल को देख हर कोई हैरान रह गया। ये ऐसी साइकिल है की जब उन्हें यात्रा करनी हो तो यात्रा करते हैं। और जब आराम करते हैं। तो इसे फोल्ड कर रख देते हैं। ये नज़ारा एमपी के कटनी का है। जहां से होकर गुजर रहे साइकिल पर छत्तीसगढ़ के अकाउंटेंट जनरल विभाग में कार्यरत अधिकारियों का तीन सदस्यीय एक दल साइकिल यात्रा करते हुए कटनी पहुंचा। यह तीनों छत्तीसगढ़ से साइकिल पर बनारस भ्रमण के लिए निकले हैं। सेफ फ्यूल सेफ नेचर का संदेश देते इन लोगों से साइकिल का इस्तेमाल करने का आव्हान किया है। साइकिल से यात्रा कर रहे तीनों को साइकिल भ्रमण के दौरान ही उन्हें सिहोरा के पास एक विदेशी साथी भी मिल गए। वो भी अपनी साइकिल से बनारस की यात्रा कर हैं। लंदन के रहने वाले डेविड अपनी अनोखी फोल्डिंग साइकिल से नेपाल जा रहे हैं। उनकी साइकिल को सभी हैरानी से देख रहे थे।
विकास कुमार ने बताया की उनकी यात्रा का उद्देश्य ईधन पर्यावरण को बचाना और स्वस्थ रहना है। आज की भागदौड़ वाली जिंदगी मे सब कोई ज्यादा से ज्यादा बाइक का इस्तमाल करते हैं। पर सभी को अपने घर के कामों को साइकिल से करना चाहिए। जिससे ईधन की बचत के साथ शरीर भी स्वस्थ रहेगा। ये यात्रा वाराणसी में ख़त्म होगी।--------


By - SAGAR TV NEWS
14-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.