कलेक्टर साहब करने लगे भाजपा का गुणगान बोले 25 साल इसी सरकार के साथ रहना है || SAGAR TV NEWS ||

 

सरकारी अफसरों का यह जिम्मा होता है कि वह जनता के बीच जाकर उनकी समस्या दूर करने का प्रयास करे, या फिर सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दे, अगर यही अफसर जनता के बीच जाकर किसी पार्टी के पक्ष में प्रचार करने लगे तो यह न केवल सेवा नियमों के विरूद्ध है बल्कि गलत भी है। ऐसा ही एक मामला एमपी के पन्ना जिले से सामने आया। जहां कलेक्टर अपना दायित्व भूलकर मोदी सरकार के गुणगान करने लगे।

बताया जाता है कि बीती रात पन्ना में विकास यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जब कलेक्टर संजय कुमार मिश्र लोगों के बीच बोलने लगे तो उनके मुंह से केवल भाजपा की तारीफ ही निकली और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहा कि देष को आजाद हुए 75 साल हो गए और यह अमृतकाल चल रहा है। 25 साल बाद षताब्दी मनाई जाएगी और मोदी का सपना है कि जब षताब्दी मनाई जाए तब भी यही सरकार रहे। कलेक्टर ने लोगों से साफ कहा कि अब 25 साल तक आपको इसी सरकार के साथ रहना है और किसी के बहकावे में नहीं आना है। यह पार्टी परिवार है। बहरहाल, कलेक्टर के इस बयान पर विपक्षी पार्टियों ने अपनी नाराजगी दिखाई और कलेक्टर के खिलाफ बोले। कांग्रेस ने कहा कि कलेक्टर भाजपा के एजेंट के रूप में सालों से काम कर रहे हैं। वही, आम आदमी पार्टी ने कहा कि वे भाजपा के चहेते और करीबी अधिकारी हैं।


By - Sagar Tv News
10-Feb-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
BJP से नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाईं,जानिए पूरा मामला
by sagarttvnews, 03-May-2024
जिले से बाहर गए मतदाताओं को बुला रहा प्रशासन, स्टेशन पर हो रहा स्वागत, जानिए क्या है वजह?
by sagarttvnews, 20-Apr-2024
गलियों के भीतर मकान में रखा था किराने का सामान, धुंआ उठते ही मची खलबली
by sagarttvnews, 18-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.