पुताई के बहाने रैकी फिर लूट के पैसों से करते थे अय्याशी, डांसर गर्ल्स पर उड़ाए लाखों रूपये
पुताई के बहाने रैकी फिर लूट के पैसों से करते थे अय्याशी, डांसर गर्ल्स पर उड़ाए लाखों रूपये
अय्याशी करने करते थे लूट कई चीजों के शौकीन आरोपी गिरफ्तार
पहले पुताई करने के नाम पर घर की रैकी करते इसके बाद लूट की वारदातों को अंजाम देते और फिर लूट के रुपयों को अय्याशी में उड़ा देते थे। मामला राजधानी भोपाल से सामने आया। जहाँ पुलिस ने गैंग के सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सरगना ने हुक्का बार में बर्थ डे पार्टी कर डांसर गर्ल्स पर लाखों रुपए उड़ा दिए। जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ के व्यापारी के साथ लाखों रुपए की लूट की गयी थी। भोपाल क्राइम ब्रांच ने वारदात को अंजाम देने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही लूटा गया 4 लाख रूपये का माल, खरीदी गई 4 बाइक भी बरामद की हैं। गैंग घरों में पुताई (वाइट वॉश) की आड़ में वारदात के पहले रेकी करते थे और लूट के बाद लूटे पैसों से अय्याशी किया करते थे। इसके अलावा ये आरोपी महंगे कपड़े, मोबाइल फोन और मंहगी बाइक खरीदते थे। गिरोह का सरगना जावेद पर कई मामले दर्ज हैं। साथ ही हुक्का बार में बर्थडे पार्टी करते हुए वीडियो भी सामने आया है