सागर में दिखने लगा सिटी गवर्नेंस सेंटर, 2 जोनल कार्यालयों का प्रगति निर्माण कार्य पर है

Stvn Information Deskसागर- स्मार्ट सिटी के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ चंद्र शेखर शुक्ला के निर्देशानुसार गति के साथ सिटी गवर्नेंस सेंटर(नगर निगम बिल्डिंग) का निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुल 1335 वर्गमीटर क्षेत्रफल में जी$3 फ्लोर की बनाई जा रही इस बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर सहित फ्लोर तक स्ट्रक्चर वर्क अब दिखने लगा है। फ्लोर के एक भाग में छत डाली जा चुकी है और दूसरे भाग में छत डालने का कार्य प्रगति पर है। ग्राउंड फ्लोर सहित बिल्डिंग के विभिन्न फ्लोरों पर नगर निगम की अलग-अलग आवश्यकतानुसार प्रस्तावित नागरिक सेवाओं हेतु विभागों के सुव्यवस्थित एरिया का निर्माणकार्य किया जा रहा है। विभिन्न परिषदों की बैठक हेतु लगभग 530 वर्गमिटर परिषद हाल का निर्माण भी किया जायेगा।
ग्राउंड फ्लोर पर नागरिक सेवाओं हेतु प्रस्तावित विभाग निर्माण ई-गवर्नेंस लेव सहित आईटी सेल ऑफिस, डे-न्यूलम एंड योजना शाखा, भवन भूमि शाखा, हॉरीजोंटल सर्कुलेशन एरिया, जीपीएफ ब्रांच पेंसन डिपार्टमेंट, रेवेन्यू कलेक्शन, आधार एवं समग्र आईडी, आवक-जावक, बर्थडेट रजिस्ट्रेशन, सर्विस एरिया, लिफ्ट एरिया सहित टॉयलेटस आदि अन्य सुविधाएं जहाँ आमजन का आना-जाना अधिक होता हैं उन्हें बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर निर्मित किया जा रहा है।
इसके साथ ही 48 वार्डों को विभिन्न जोन में बाँटकर नागरिक सेवाओं को और भी सरल और प्रभावी बनाने हेतु 8 जोनल कार्यालय बनाने का कार्य किया जाना है। इनमें से 2 जोनल कार्यालयों का निर्माणकार्य ट्रैफिक पार्क परिसर काकागंज एवं आईएचएसडीपी परिसर अम्बेडकर वार्ड में प्रगतिरत है।


By - sagartvnews
24-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.